रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के मंडल महराजगंज में डॉक्टर एमडी पासी के निवास स्थान पर मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।
आपको बता दें कि, आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा जन्मेजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, डॉ एम डी पासी ने पं० अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला और यह बताया कि, किस प्रकार से राष्ट्र सेवा ही सर्वोपरि सेवा है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेई के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने किया।
इस अवसर जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, प्रांतीय परिषद सदस्य डॉक्टर एमडी पासी, सूर्य प्रकाश वर्मा, सरदार फत्ते सिंह, सुधा अवस्थी, शक्ति रस्तोगी, संतलाल लोधी, विनीत वैश्य, महावीर, राघवेंद्र सिंह, रवितोष त्रिपाठी, विनोद त्यागी, राम अभिलाख लोधी, रामप्रकाश गौतम, सुरेश मौर्य सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ