रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एक तरफ पूरा देश जहां भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मना रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर गांव गांव चौपाल लगाकर किसान घेरा कार्यक्रम के माध्यम से किसानों से बात की। इसी क्रम में क्षेत्र के मोन गांव में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रायबरेली के सपा उपाध्यक्ष पवन कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष समर बहादुर यादव की अध्यक्षता में सपा का किसान घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर किसानों से बात की, और सरकार द्वारा किसान विरोधी पारित किए गए बिल के संबंध में किसानों को जागरूक किया।
आपको बता दें कि, किसान आंदोलन के समर्थन में आज 25 दिसंबर 2020 दिन शुक्रवार को गांव गांव समाजवादी पार्टी का विकास घेरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। पार्टी के प्रमुख नेता गांव में घेरा बनाकर चौपाल लगाया, और किसानों से बातचीत की सपा नेताओं ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की, इसके साथ ही उनके संघर्ष में सहयोगी होने का वायदा किया।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा शिकार हुआ है। किसानों से किया गया एक ही वायदा भाजपा सरकार ने नहीं निभाया। इसके विपरीत कृषि सुधार के नाम पर किसान विरोधी तीन कानून लाकर किसानों को कारपोरेट के हाथों बर्बाद करने की साजिश रच डाली। समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में पूरी तरह से खड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि, किसानों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में सहभागी बन रही है।
इस मौके पर मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष समर बहादुर यादव ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, गांव गांव किसान घेरा कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए समाजवादी पार्टी किसानों के प्रति अपना समर्थन देने के साथ ही समाजवादी सरकार की किसान कल्याणकारी योजना की भी जानकारी आप सबके बीच रख रही है। ताकि आप लोग दोनों सरकारों का आकलन कर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन में अपना बहुमूल्य मत देकर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने।
इस मौके पर राजकुमार लोधी, राजेश लोधी, संजय सिंह, रामसनेही यादव, श्रवण कुमार, दिनेश यादव, पप्पू यादव, शिव प्रसाद यादव, मनोज लोधी, राजकुमार लोधी, विकास लोधी, अरविंद लोधी, हर करन लोधी, धर्मेश यादव, बलकेश यादव, पप्पू यादव, शिव कुमार यादव, रामअचल पासी, मनोज यादव, राज यादव, मनोज लोधी, हरकरन यादव, दिनेश लोधी, रवि सैनी आदि लोग मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ