नाथ बाबा के मंदिर पर विशाल भंडारे के आयोजन में लगभग 5000 लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर बसे जमोलिया गांव की पावन धरती पर स्थित नाथ बाबा का मंदिर क्षेत्र ही नहीं समूचे जनपद वासियों की आस्था का केंद्र है। यहां दूर-दूर से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर दर्शन के लिए आते हैं, और मनौती पूरी हो जाने पर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। यहां प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को ग्राम प्रधान मोहनलाल मौर्य तथा वीडीसी राम सजीवन के विशेष योगदान से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस भंडारे में क्षेत्र सहित दूर-दूर से हजारों की तादाद में श्रद्धालु आकर प्रसाद ग्रहण कर पूर्ण की प्राप्त करते हैं।


   आपको बता दें कि, इसी क्रम में विगत वर्षों की भांति आज 25 दिसंबर 2020 को भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह विशाल भंडारा लगभग दिन में 11:00 बजे से प्रारंभ किया गया, और शाम 6:00 बजे तक अनवरत रूप से चलता रहा, जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि, अभी तक लगभग 5000 श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर चुके हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहनलाल मौर्य का कहना है कि, यह भंडारा देर रात, प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। इनके मुताबिक लगभग एक से डेढ़ हजार लोगों के और प्रसाद ग्रहण करने की उम्मीद जताई जा रही है।




    इस मौके पर अशोक कुमार, ब्रजेश कोटेदार, राम नरेश यादव, सुनील, रामजेवन, भोला मौर्य, राकेश यादव, राकेश गौतम, मुकुल सिंह, रामनाथ, गया मौर्य, रामदयाल, राम रतन, मलिका सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्रभान, वासुदेव, गंगाराम मौर्य, शिवकरन, राम सजीवन यादव आदि का विशेष योगदान रहा और अंत तक कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराकर कर विशाल भंडारे के आयोजन को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ