रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिला सहकारी बैंक रायबरेली की शाखा महराजगंज के द्वारा साधन सहकारी समिति लिमिटेड हरदोई में भाजपा को शीर्ष तक पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के किसानों ने अटलजी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया।
आपको बता दें कि, जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक महराजगंज के द्वारा साधन सहकारी समिति लिमिटेड हरदोई में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहकारी बैंक रायबरेली की डीजीएम लक्ष्मी निगम सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डीजीएम लक्ष्मी निगम ने अटल जी की विचारधारा को अपने संबोधन के माध्यम से एक-दूसरे तक पहुंचाते हुए उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वहीं अपर जिला सहायक अधिकारी सन्नान सिद्दीकी और सहायक विकास अधिकारी महराजगंज अरुण श्रीवास्तव ने आज के दिन को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि, आज का दिन देश की जनता कभी नहीं भूल सकती। आज जहां भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की याद में खुशियां मनाई जा रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ आज ही के दिन देश के लिए कुर्बान हुए सिख समाज के दो युवाओं का बलिदान भी भूला नहीं जा सकता। यहां कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों तथा सैकड़ों की संख्या में मौजूद किसानों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राम शंकर चौधरी, जिला सहकारी बैंक महराजगंज के शाखा प्रबंधक राम सजीवन रावत, सचिव हरदोई चंद्रशेखर वर्मा, सचिव टूक शिव मोहन यादव, सचिव कोटवा मोहम्मदाबाद रामचरण यादव, सचिव हलोर महेंद्र श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अटरा अनूप बाजपेई, राघवेंद्र शुक्ल, शिव बरन यादव सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ