रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने क्रिसमस के मौके पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि, क्रिसमस नववर्ष के आने की आहट देता है, हम सभी को आने वाले समय में नए जोश व उम्मीद के साथ एक नई शुरूआत करनी चाहिए। डीएम ने समस्त जनपद वासियों को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मिलजुल कर रहने का आहवान किया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, एडीएम राम अभिलाष व प्रेम प्रकाश उपाध्याय, उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार, मो0 राशिद सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जनपद वासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई दी है।

0 टिप्पणियाँ