जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर "गौरव" से गौरवान्वित हुआ महाविद्यालय

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर "गौरव" जिले के गौरव बन गए, "गौरव" के गौरव से महाविद्यालय गौरवान्वित हो उठा। यह कार्यक्रम भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व में आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार रायबरेली में आयोजित किया गया। 

      आपको बता दें कि, सम्मान के क्रम में न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन के स्नातक के छात्र गौरव सिंह ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जिसको इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 सुमन मौर्या, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रत्नेश श्रीवास्तव आदि गणमान्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। 

     जिला स्तर पर गौरव सिंह के द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 अनिल कुमार एवं डीएलएड प्राचार्य धीरेंद्र कुमार ने खुशी जताकर छात्र को शुभकामनाएं दी। शुभकामना संदेश देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 अनिल कुमार ने कहा कि, गौरव सिंह अध्ययन कार्य के साथ ही अन्य पाठ सहगामी क्रियाकलापों में अच्छे प्रदर्शन प्रस्तुत किए है।

      गौरव सिंह स्नातक के छात्र होने के साथ ही एनसीसी कैडेट है। जिन्हें जिला स्तर पर बेस्ट एनसीसी कैडेट का अवार्ड भी दिया गया। गौरव सिंह की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको ने खुशी जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ