मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं-संदीप जायसवाल।। Raebareli news ।।

प्रवासी मजदूरों के संवाहकों को बाँटे गये मास्क, सेनेटाइजर, लाई, चना के पैकेट
कोरोना संक्रमण के समय सहयोग करना हम सबका फर्ज
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप जायसवाल ने मानवता की मिशाल कायम करते हुए अपने वेतन से प्रवासी मजदूरों को अपने गंतव्य स्थान तक भेजने के लिए मँगायी गयी बसों के ड्राइवरों व कन्डक्टरों को एक-एक मास्क, सेनेटाइजर व लाई चना के पैकेट भेंट किये।  
      आपको बता दें कि, संदीप जायसवाल ने कहा कि, मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।  इस कोरोना संक्रमण काल के समय में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।  वर्तमान समय का यह एक एैसा हवन कुण्ड है, जिसमें सभी को अपनी क्षमता के अनुसार आहुति करनी चाहिए।  इस समय कोरोना संक्रमण के बचाव के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुँचाना हमारी पहली प्राथमिकता है।  इसके लिए यथा सम्भव आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ