रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री मानवेन्द्र सिंह पाण्डव ने हमारे संवाददाता से हुई टेलीफोनिक वार्ता के दौरान अवगत कराया कि, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की एक आवश्यक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में हुई।
आपको बता दें कि मानवेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा है कि, सर्वप्रथम सरकार को व्यापारी को राहत देने के लिए उसके हर प्रकार के लोन सीसी लिमिट के ब्याज में छूट प्रदान करनी चाहिए, साथ ही व्यापारी वर्ग को बिजली का बिल, स्कूल की फीस, प्रतिष्ठान व घर के किराया में भी सकार तत्काल राहत प्रदान करें।
श्री पांडवा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री जगत नारायण अग्रवाल ने कहा कि, सरकार के द्वारा दिए जाने वाला आर्थिक पैकेज राहत कम कर्ज पैकेज ज्यादा है। उन्होंने कहा कि, सरकार को सर्वप्रथम रिटेल सेक्टर को धन की उपलब्धता करानी चाहिए, जिससे की बाजार में मांग को बढ़ावा दिया जा सके, और जब अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ेगी तो उसकी आपूर्ति को सरलता से बनाया जा सकता है। जिससे अर्थव्यवस्था का सुदृढीकरण में सहायता प्राप्त होगी।
बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री जगत प्रशांत अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री(महिला)कल्पना गर्ग, प्रदेश मंत्री मानवेन्द्र पांडव, जिलाध्यक्ष आशुतोष गर्ग, जिलाध्यक्ष (युवा)श्याम सुंदर पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष (युबा) कपिल गोयल, जिला उपाध्यक्ष युवा मनीष बंसल, जिला मंत्री अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष महिला प्रतिमा सिंह, जिला महामंत्री(महिला)लोकेश नौलखा, जिला कोषाध्यक्ष महिला सुषमा शर्मा आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती पर भी विचार विमर्श किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना से आर्थिक रूप से पीड़ित व्यापारी भाइयों की समस्याओं और उनके निदान के उपायों पर विचार किया गया।

0 टिप्पणियाँ