महिलाओं ने आज रखा वट सावित्री का व्रत, पांच पत्तियों की करें परिक्रमा-सुधा अवस्थी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शुक्रवार को वट सावित्री पूजा का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखते हुए वट वृक्ष की पूजा-अर्चना किया। लॉकडाउन के चलते वट् वृक्ष की पूजा करना संभव नहीं था, इसलिए ज्यादातर महिलाएं ऑनलाईन पूजा-विधि देखकर अपने-अपने घरों में ही बरगद की डाल को रखकर ही पूजा-साधना किया। 
      आपको बता दें कि, इसी क्रम में रायबरेली के महराजगंज कस्बे में भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी ने पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन करके बट सावित्री व्रत किया। इस संवाददाता से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि, अखंड सौभाग्य और पति-संतान की दीर्घायु के लिए यह व्रत किया जाता है। इसमें महिलाएं वट वृक्ष की पूजा व परिक्रमा करती हैं। इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौर में वट् वृक्ष के पास अधिक संख्या की मौजूदगी में पूजा करना संभव नहीं है। इसलिए प्रतीक के तौर पर अगर संभव हो तो वट् वृक्ष की डाली अथवा पांच पत्तियां लेकर महिलाओं ने घर पर ही पूजा संपन्न की है।
     उन्होंने आगे बताया कि, फली के दाने, रेवड़ी, बादाम लेकर पांचों पत्तियों की परिक्रम करें। इससे भी पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। वट सावित्री व्रत में वट् वृक्ष की टहनियों की पूजा करने का भी विधान है। शास्त्रों में वट् वृक्ष को पूज्यनीय बताया है, इसलिए पेड़ की टहनियां तोड़ना शास्त्र सम्मत नहीं है। पूजा के लिए महिलाएं बाहर नहीं निकलें। अपने घर पर रहकर ही पूजा-विधि संपन्न कराएं और भक्तिभाव से कथा का वाचन करें। 
     उन्होंने बताया कि, यह मान्यता है कि, इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के जीवन के लिए व्रत रखा था और यमराज से वरदान प्राप्त कर अपने पति के प्राण वापस लाए थे। इसलिए पति की रक्षा के लिए महिलाएं इस दिन उपवास रखती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ