रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: हाशमी मसूदी वेलफेयर एण्ड एजूकेशनल सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अकबर अली हाशमी एडवोकेट ने हाशमी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब मैनुद्दीन हाशमी सदरे मोहतरम के निर्देशानुसार लाकडाउन एवं वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण की गम्भीर स्थिति में हाशमी समाज के गरीबो, यतीमों एवं बेवाओं तक पूरे जनपद के ब्लाक स्तर तक घर-घर जाकर राहत सामग्री दाल चावल, प्याज, सेंवई, शक्कर आदि के पैकेट पहुँचाया।
आपको बता दें कि, जिलाध्यक्ष अकबर अली हाशमी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद पारित करते हुए कहा कि, मुल्क इस समय महामारी के दौर से गुजर रहा है, हमारा कर्तव्य है कि, हम एक होकर समाज के उन लोगों की मदद करें, जो वाकई मदद के पात्र हैं। श्री हाशमी ने आगे कहा कि, जरूरतमन्दों की मदद करने से अल्लाह खुश होते हैं। हमें अपने घरों के आस-पास यह जरूर ध्यान देना चाहिए कि, कोई भूखे पेट न सोने पाए, अपनी सामर्थय के अनुसार लोगों की मदद करना चाहिए।
इस अवसर पर सज्जन हाशमी, हाजी मुदस्सिर हाशमी, नईम हाशमी, पीर मोहम्मद, इरफान, शाकिर अली, ताज मोहम्मद, शहबान अली, नफीस हाशमी आदि लोगों ने सामग्री वितरण में सहयोग प्रदान किया।

0 टिप्पणियाँ