चौथे चरण के लाक डाउन में भी भाजपा नेता अतुल सिंह गरीबों में पहुंचा रहे हैं खाद्य सामग्री।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो की सेवा अभियान के तहत आज भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के गौरा ब्लाक के थुलरई, सुठठा हर्दौ, गौतम का पुरवा के जरुरतमंदो को पूर्व मण्डल अध्यक्ष अवधेश जायसवाल के द्वारा खाद्य सामग्री (राशन) वितरण कराया। 
      आपको बता दें कि, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि, अतुल सिंह लगातार गरीबों व जरुरतमंदो की सेवा कर रहे हैं।गांव गांव मे जरुरत मंदो को राशन सामग्री, मास्क आदि का वितरित कराया जा रहा है। लाक डाउन शुरु होने से आज तक लगातार सामग्री वितरण करवा रहे है। 
     इस अवसर पर निशान्त सिंह, रमेश साहू, अमर सिंह, बादल सिंह, परितोष सिंह, दिनेश मौर्या, राकेश मिश्रा, प्रमोद चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ