स्वस्थ होकर लौटे विधायक राम नरेश रावत ने जसवंतरी देवी मंदिर में किया हवन पूजन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद बीमारी को पछाड़कर नेगेटिव आने के बाद क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया है। इसी क्रम में विधायक ने शिवगढ़ बछरावां आदि क्षेत्रों में कई कार्यक्रम करने के बाद आज महराजगंज पहुंचे, तो विधायक के स्वस्थ होने के उल्लास से भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू की ओर से कस्बे के सुविख्यात धार्मिक स्थल मां जसवंतरी देवी परिसर में हवन पूजन कर उनके सदैव स्वस्थ रहने के लिए अनुष्ठान किया गया। जिसमें कई वरिष्ठ भाजपा नेता और विद्वान पंडितों ने भाग लिया।


    आपको बता दें कि, विगत 9 तारीख को कोरोना के दौरान श्री रावत पॉजिटिव पाए गए थे। फिर इलाज के लिए उन्हें केजीएमसी में भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि, वहां भर्ती रहने के दौरान तमाम समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काफी आरजू मन्नते भी की थी। कई स्थानों पर तो हवन पूजन का कार्यक्रम भी हुआ था।


    उसके बाद विगत शनिवार को विधायक का दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उसमें वह नेगेटिव पाए गए। अस्पताल से मुक्त होने के बाद श्री रावत पुनः जन सेवा के कार्यों में लिप्त हो गए। आज इसी सिलसिले में महराजगंज कस्बे में पधारने पर भाजपा नेता प्रभात साहू द्वारा जसवंतरी देवी मंदिर में एक हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें श्री रावत स्वयं पहुंचे, और उन्होंने हवन शाला में आहुति भी दी।



      इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी, धर्मेंद्र वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ