रायबरेली में अंतिम संस्कार स्थल पर मीडिया कर्मी पहुंचने बाद ही हुआ शव का अंतिम संस्कार, फफक कर रो पड़ा पिता।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो मीडिया पर अपना भरोसा जताते हैं, और उन्हें यह विश्वास रहता है कि, मीडिया द्वारा उनका दर्द उजागर करने के बाद उन्हें न्याय मिल जाएगा। ऐसा ही एक मामला कलुई खेड़ा में देखने को मिला जहां ससुराल में फांसी के फंदे से लटकी हुई एक विवाहिता की मौत पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस के लाख समझाने के बाद भी मृतका के परिजन बगैर मीडिया के आए उसका अंतिम संस्कार करने पर राजी नहीं हुए।

    आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार कलुई खेड़ा निवासी रूपरानी पुत्री भभूति का विवाह पश्चिम गांव में हुआ था, गत दिवस रूपरानी की लाश एक फंदे से लटकती हुई मिली थी, परिजनों द्वारा जिसे दहेज हत्या का मामला बताया गया था। मृतका के पिता भभूती ने ससुराली जनों पर आरोप लगाया था कि, मोटरसाइकिल न मिलने के कारण उसकी बेटी के ससुराल वालों ने उसे शारीरिक यातना देने के बाद फांसी पर लटका दिया है।    हालांकि बछरावां पुलिस द्वारा तत्काल सूचना पाते ही कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था, तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था, परंतु वापस आने पर मृतका के भाई व पिता उसकी अंतिम क्रिया करने पर तब तक राजी नहीं हुए जब तक मीडिया कर्मी अंतिम संस्कार स्थल पर नहीं पहुंच गए। मीडिया कर्मियों को सूचना थाना इंचार्ज बछरावां के देने के बाद भारी संख्या में संवाददाता वहां पहुंच गए, तो मृतका के पिता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि, उनकी बेटी को पहले शारीरिक यातना दी गई, फिर उसे फांसी पर लटकाया गया।

   पीड़ित परिवार की मांग थी कि, इस केस को इतना प्रसारित किया जाए कि, इस तरह की घटना का पुनरावृत्ति ना हो, और भविष्य में किसी भी बहन बेटी के साथ ऐसी घटना न हो। मामले में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह का कहना था कि, वह पुलिसकर्मी के साथ-साथ एक सामाजिक व्यक्ति भी हैं, इस घटना से उन्हें भी पीड़ा हुई है। उनका प्रयास होगा कि, गिरफ्तार अभियुक्तों को कठोर से कठोर दंड मिले, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ