शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: किसी भी लोकतांत्रिक देश में जहां पंचायती राज व्यवस्था लागू है, वहां ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रथम पायदान के जनप्रतिनिधि हैं, और देश के निर्माण में इनकी महती भूमिका रहती है। यह विचार बछरावां विधायक राम नरेश रावत के है, जो नगर पंचायत सभागार में विकासखंड के प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए है।
आपको बता दें कि, बछरावां विधायक श्री रावत ने कहा कि, पंचायती राज व्यवस्था महात्मा गांधी की सोच थी, उन्हें विश्वास था की इस व्यवस्था से गांव के सुदूर कोने में बैठे व्यक्ति को देश की विचारधारा से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यह सर्वविदित है की हमारे चुने हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख का चुनाव करते हैं, प्रधान सभासद आदि मिलकर प्रदेश तथा देश के सर्वोच्च सदन में अपना प्रतिनिधि भेजते हैं।
ग्राम पंचायतों की समितियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास किया जा रहा है। यह एक किसी भी सशक्त देश के लिए गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि, बछरावां विधानसभा के तीनों विकास खंडों के प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों व आम नागरिकों के लिए उनके घर के दरवाजे चौबीसों घंटे खुले हुए हैं। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित प्रधान व पंचायत सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन विद्यासागर सोनकर प्रभारी भाजपा रायबरेली विधान परिषद सदस्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, जिला पंचायत सदस्य पत्नी सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, मयंक रंजन द्विवेदी, जीबी सिंह, शरद सिंह, ग्राम प्रधान ब्लॉक संघ अध्यक्ष अरुण चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि विकास त्रिवेदी, अवध चौधरी, परसराम पटेल विद्यासागर अवस्थी सहित भारी संख्या में संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ