रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रायबरेली रोड पर बीती रात साइकिल से घर वापस जा रहे चाचा भतीजे को सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चाचा भतीजे दूर जाकर गिरे। दोनों को काफी गहरी चोटें आई। सूचना मिलते ही कोतवाल श्रीराम दल बल के साथ पहुंचे, और घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले राजेंद्र 50 पुत्र छोटेलाल अपने भतीजे प्रिशू 17 पुत्र भगवानदीन के साथ साइकिल पर बैठकर बाजार से वापस घर जा रहे थे। जैसे ही नवोदय चौराहा पार करके वह थोड़ी दूर भट्ठे के पास तक गए थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। चाचा भतीजे बोलेरो की टक्कर से लगभग 15 फुट दूर जाकर गिरे, और दोनों बेहोश हो गए। ड्राइवर बोलेरो लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही कोतवाल श्रीराम मौके पर पहुंचे। घायलों को पुलिस वाहन के द्वारा लादकर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ