फिर मिले महराजगंज क्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कोरोना के मरीजों का मिलने का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों में क्षेत्र में 37 लोगों की एंटीजन टेस्ट किट द्वारा जांच कराई गई। वहीं पूरे हनुमंत सिंह मजरे ताजुद्दीनपुर में महिला प्रधान और उसके पति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए लेवल वन हॉस्पिटल में भेजा गया है। इस बात की जानकारी देते हुए सीएचसी पर तैनात कोविड के ब्लॉक महराजगंज प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने दी है।

     आपको बता दें कि, कोविड-19 ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, 2 दिनों में तहसील परिसर और सीएचसी महराजगंज में 36 लोगों का एंटीजन टेस्ट द्वारा परीक्षण कराया गया है। जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। किंतु पूरे हनुमंत सिंह मजरे ताजुद्दीनपुर गांव की महिला प्रधान और उनके पति ने रायबरेली में टेस्ट कराया, जहां वह पॉजिटिव पाए गए हैं। उन दोनों दंपति को इलाज के लिए level-1 हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है, साथ ही तहसील परिसर में आगंतुकों का टेंपरेचर रिकॉर्ड करने के लिए एक कर्मचारी बैठा दिया गया है।

    उधर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, तहसील परिसर के सभी कार्यालयों में बगैर मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही अधिवक्ताओं के बस्तों पर व अन्य काउटरों पर सैनिटाइजर रखना अनिवार्य कर दिया गया है। बावजूद इसके आज सोमवार को तहसील खुली, तो तहसील संबंधी कार्यों के लिए बड़ी तादाद में लोगों का आना जाना लगा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ