एसजेएस पब्लिक स्कूल ने पहले दिन सकुशल शिक्षा प्रणाली संचालित कर की शिक्षण सत्र शुरुआत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोरोनावायरस के दृष्टिगत शासन की गाइडलाइंस व सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए लगभग सात माह बाद शिक्षण संस्थानों के खुलने का निर्देश जारी हो चुका है। इसी क्रम में महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल ने पहले दिन सकुशल शिक्षा प्रणाली संचालित कर शिक्षण सत्र की शुरुआत की।

      आपको बता दें कि, आज दिनांक 19 अक्टूबर 2020 दिन सोमवार से शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए एसजेएस पब्लिक स्कूल महराजगंज में कक्षा 9 से 12 तक के शिक्षण कार्य का कुशलता पूर्वक संचालन प्रारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत अभिभावकों से लिखित सहमति पत्र प्राप्त करके बच्चों को नियमित फेस कवर, मास्क, सैनिटाइजेशन, निश्चित दूरी के साथ-साथ आवश्यक बातों को अनिवार्यता से पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

      विद्यालय में नियमित थर्मल स्क्रीनिंग एवं प्राथमिक उपचार हेतु आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित है। जिससे कुशलतापूर्वक अध्यापन कार्य चलता रहे। इस मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ