रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अब महराजगंज कस्बे का चप्पा चप्पा कुछ ही दिनों के भीतर cctv कैमरों की निगरानी में होगा। इसके लिए फिलहाल 24 स्थानों पर कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है। इस योजना में महराजगंज में कार्यरत तीनों व्यापारी संगठनों के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रभात साहू मुख्य रूप से सहयोग करेंगे। पुलिस की इस पहल का व्यापारियों ने स्वागत किया है। अब महराजगंज क्षेत्र में अपराधकारित का बच निकलना अपराधियों के लिए संभव नही होगा।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के प्रमुख स्थानों पर आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की पुलिस की पहल रंग लाई है। बीती रात कोतवाली परिसर में कोतवाल श्री राम की अध्यक्षता में पुलिस और व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता और महराजगंज की चेयरमैन सरला साहू के पति प्रभात साहू सहित तीनों व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन साहू, रिंकू जायसवाल और अन्य लगभग 4 दर्जन व्यपारियों ने बैठक में शिरकत की।
कोतवाल श्रीराम ने बताया कि, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जनपद में प्रमुख स्थानों विशेषकर बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का अभियान चलाया जा रहा है। महराजगंज कस्बा जिले की महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। इसलिए यहां भी सीसीटीवी कैमरों को लगाना अनिवार्य है। इस बात पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने सभी व्यापारियों से सहयोग करने की अपील की।
तय हुआ कि, कस्बे के तीनों व्यापारी संगठन व्यापारियों से सहयोग लेकर कैमरे लगवाएंगे। इसके अलावा भाजपा नेता प्रभात साहू आठ कैमरों की व्यवस्था स्वयं अपने पास से करेंगे। कोतवाल श्रीराम ने कहा कि, चल रही नवरात्रि के भीतर सीसीटीवी लगवाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है। सभी लोग समय सीमा का ध्यान रखे, यह भी तय हुआ कि, इसका मुख्य केंद्र कस्बे के तिराहे स्थित पुलिस सहायता केंद्र रहेगा। जहां से पूरी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ व्यापारी अरुण कुमार उर्फ राजू वर्मा, गोलू जायसवाल, व्यापार मंडल के महामंत्री अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू, मोहम्मद शब्बीर कुरेशी, मनोज कुमार कसेरा, बीला प्रसाद मौर्या, ओमप्रकाश फौजी, सूर्य प्रकाश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, संतोष ठठेर आदि मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ