रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के लोधवामऊ गांव में सड़क पार करते समय एक 12 वर्षीय किशोर को तेज रफ्तार के वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव निवासी नौशाद का 12 वर्षीय पुत्र सद्दाम सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे दूध लाने के लिए महराजगंज रायबरेली सड़क पार कर रहा था, तभी तेजी से आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सूचना देकर 108 एंबुलेंस को बुलाया और उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर टक्कर मारने के बाद वाहन चालक लेकर भाग निकला।

0 टिप्पणियाँ