बेटी की शिकायत को गम्भीरता से लें, टाले नही।
अपनी चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो।
बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: मिशन शक्ति एवं महिला जागरूकता अभियान के तहत शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पंचायत भवन पिपरी में एसडीएम विनय मिश्र, व सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, बीडीओ अजय सिंह तथा एसओ धीरेंद्र यादव एण्टी रोमियों टीम प्रभारी एवं महिला सिपाही ने महिलाओं, युवतियों, किशोरियों, बच्चियों और उनके माता-पिता को महिला सुरक्षा एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
आपको बता दें कि, थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181, यूपी सीएम हेल्पलाइन नम्बर 1076, डायल 112 की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि, 'अपनी चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो' अपराधों को छुपाए नही, डरे नही यदि कोई गलत नियति से देखता है, छूता है, छेड़ता है, छीटाकसी करता है। रास्ते में रोकता है, घूरता है, तो अपने परिजनों को बताएं या मोबाइल ऐप के माध्यम से, मैसेज के माध्यम से, अथवा फोन करके पुलिस अथवा महिला हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत अवश्य करें। आपकी शिकायत महिला अधिकारी द्वारा सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि, आपके द्वारा की गई शिकायत को महिला अधिकारी कन्वर्ट करके पुलिस अधिकारी को बताएगी।। शिकायतकर्ता का नाम पहचान बिल्कुल गुप्त रखा जाएगा।अपराधी कितने भी शातिर क्यों ना हो पुलिस की पकड़ से नही बच पाएंगे। यूपी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने जा रही है, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों की जगह सीधे जेल होगी। विदित हो कि महिलाओं, किशोरियों, युवतियों और बच्चियों पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। मिशन शक्ति अभियान के तहत मनचलों एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, चौराहों एवं विद्यालयों के बाहर वर्दी अथवा सादे वस्त्रों में पुलिस तैनात रहेगी। अपराधिक क्षेत्रों वाले सुनसान इलाकों में एंटी रोमियो टीम वर्दी अथवा शादे वस्त्रों में पेट्रोलिंग करेगी। यही नही सभी विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पिंक कलर की शिकायत पेटिका लगाई जाएगी। जिसकी चाबी एंटी रोमियो टीम के पास होगी। एंटी रोमियो टीम शिकायत पेटिका में आने वाले शिकायती पत्रों को कलेक्ट करेगी। उन्हें पढ़कर आरोपी के खिलाफ विरोधात्मक कार्रवाई करेगी। एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति दुष्कर्म और छेड़छाड़ से संबंधित पीड़िताओं से समय-समय पर फीडबैक लेगी कि, उन्हें किसी प्रकार का डर तो नही है, अथवा वह अपने आपको असुरक्षित तो नही महसूस कर रही। अनिल शर्मा ने युवतियों और बच्चियों के माता-पिता एवं अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि, यदि आपकी बेटियां आपसे कोई शिकायत करती है, तो उसे टाले नही, गम्भीरता से लें। माता-पिता की चुप्पी बेटी का जीवन बर्बाद कर सकती हैं। वहीं एंटी रोमियो टीम प्रभारी ने किशोरियों, बच्चियों एवं युवतियों को गुड टच, बैड टच बताएं और उन्हें जागरूक करते हुए कहा कि, अधिकांशत: महिलाओं किशोरियों एवं बच्चियों से जुड़े अपराधिक मामलों की शुरुआत घर, परिवार और रिश्तेदारी से होती है। संकोच बस महिलाएं, किशोरियां और बच्चियां किसी से बताती नही और मनचलों के मनबढ़ जाते हैं। परिणाम स्वरूप बड़ी घटना घट जाती है। संकोच बिल्कुल ना करें। खुलकर बोले ताकि अपराधिक मामलों को रोका जा सके। इस मौके पर प्रधान अनुपमा तिवारी, सुशीला देवी, निर्मला देवी, किरन तिवारी, राजू शुकल, आदि लोग मौजूद रहे।








0 टिप्पणियाँ