दिव्यांग पेंशनर जिला अस्पताल में यूनिक आई0डी0 कार्ड निःशुल्क आनलाइन पंजीकरण के लिए करे सम्पर्क।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

 रायबरेली: जनपद रायबरेली के ऐसे दिव्यांगजन जो दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, किंतु उनके यू0डी0आई0डी0 कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, के यू0डी0आई0डी0 कार्ड का निःशुल्क आनलाइन पंजीयन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना है।  

    आपको बता दें कि, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ऐसे दिव्यांगजन जो दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे हैं और उनके यू0डी0आई0डी0 कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, वे अपना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, नवीनतम फोटोग्राफ पासपोर्ट साइज, आधार कार्ड प्रति तथा सादे कागज पर अपने माता-पिता का नाम, हस्ताक्षर/अंगूठा निशानी व मोबाइल नं0 अंकन कर, पेंशन खाता विवरण), उक्त वांछित प्रपत्र लेकर जिला चिकित्सालय, रायबरेली में स्थित जिला दिव्यांगता पुनर्वास केन्द्र (डी0डी0आर0सी0, रायबरेली में कार्यदिवस में अवश्य प्राप्त करा दें, जिससे दिव्यांग पेंशनर के निःशुल्क यू0डी0आई0डी0 कार्ड का आनलाइन पंजीयन अति शीघ्र कराया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ