एकल विद्यालय की आचार्या बहने कर रही जरूरतमंदों की मदद

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय अभियान के अंचल समिति सदस्य भद्रपाल सिंह के नेतृत्व में एकल विद्यालय की आचार्या बहनों के सहयोग से जरूरतमंदों के घर राशन, सब्जी और आवश्यक वस्तुओं की किट पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
     आपको बता दें कि, शिवगढ़ क्षेत्र के गढ़ी गांव के रहने वाले रामशंकर ने बताया कि, लखनऊ में साइकिल रिक्शा चलाकर किसी तरह परिवार की जीविका चलाते थे। जनता कर्फ्यू के पहले लखनऊ से घर चले आए थे। घर में राशन समाप्त हो गया था। लॉकडाउन के चलते कहीं काम भी नहीं मिल रहा था कि, दूसरों की मेहनत मजदूरी करके राशन खरीद लें। तभी शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह को जानकारी मिली की हमारे यहां राशन नही है।
       जानकारी मिलते ही एसओ साहब ने हमारे घर 20 दिनों का राशन और आवश्यक वस्तुओं की किट भेजवाई थी। किन्तु लॉकडाउन की पुनः अवधि बढ़ जाने के कारण फिर से राशन समाप्त हो गया था। जिसकी जानकारी होने पर शिवली एकल विद्यालय की आचार्य बहन अनीता देवी, बैंती एकल विद्यालय की आचार्या बहन सारिका रावत व आचार्य भद्रपाल जी ने 20 दिनों का राशन और आवश्यक वस्तुओं की किट देकर मदद की। 
     रामशंकर ने बताया कि, राशन कार्ड बना था जो कट गया है। जिसके चलते राशन भी नहीं मिलता है। यदि शिवगढ़ पुलिस और आचार्या बहनों एवं आचार्य जी ने मदद ना की होती तो 2 जून की रोटी भी नसीब ना होती। रामशंकर ने बताया कि, आचार्य बहनों ने  मदद का भरोसा देते हुए कहा है कि, जब तक लॉकडाउन समाप्त नही हो जाएगा तब तक मदद करती रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ