रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ग्राहकों के अभाव में महराजगंज फुटकर सब्जी मंडी में गुरुवार को हरी सब्जियों के भाव कम हो गए है। मंडी में कद्दू पांच से दश रुपये किलो बिका। लौकी दश से पन्द्रह रुपये और भिंडी 15 से 20 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी।
वहीं आलू के भाव पूछने पर दुकानदार ने बताया कि, 14-15 रुपये तथा प्याज 15-18 रुपये प्रति किलो बिका। फुटकर बेच रहे दुकानदारों का कहना है कि, लॉकडाउन में सड़कों पर आवाजाही नहीं हो पा रही है। इससे मंडी में ग्राहक कम आ रहे हैं। गाहकों के अभाव में सब्जियों के दाम गिर रहे हैं। थोक बाजार में भी सब्जियों के भाव गिरे हैं। लेकिन कई सब्जियों कटहल आदि की कीमत अब भी चढ़े हुए है।
आपको बता दें कि, देश में पहले 21 दिनों फिर 19 दिनों के लॉकडाउन की वजह से देश के सब्जियों और फलों में किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान मंडियों तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं, जिस कारण कहीं किसान फसल सड़कों पर फेंक रहें है, तो कहीं मवेशियों को खिला रहे। इन सबके बीच सब्जी और फलों की कीमत भी खूब घटे है, जिसका कारण यह कि, किसान फल और सब्जी कौड़ियों के भाव बेच रहा है।
वहीं देश में पहले 21 दिन फिर 19 के लॉकडाउन की घोषणा के बाद सब्जी और फलों की कीमतों में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है। शहरों में जिन सब्जियों, फलों की कीमत पिछले दिनों में दोगुने तक पहुंच गई थे, अब किसानों से वही सब्जी, फल कौड़ियों के भाव में खरीदे जा रहे हैं। कई जगह तो फसल खरीदने वाला कोई नहीं मिल रहा। इससे नाराज किसान, कहीं अपनी उपज मवेशियों को खिला दे रहे हैं तो कहीं सड़कों पर फेंक रहें, लेकिन सवाल तो यह है कि, जब किसानों को सब्जी और फलों की कीमत ही नहीं मिल रही है। किसान अपनी उपज का करेगा क्या? मवेशियों को खिलाने के सिवाय दूसरा रास्ता ही क्या है।

0 टिप्पणियाँ