रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोनावायरस से गरीबों के सामने भोजन की हो रही किल्लत के समाधान को ध्यान में रखते हुए रायबरेली जनपद की सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राशन किट, वितरण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कांग्रेसियों ने पुनः अभियान चलाकर घर-घर जाकर कस्बा महराजगंज में लगभग 50 गरीब और असहाय लोगों को सोनिया गांधी का विशेष पैकेज भेंट किया गया।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए महराजगंज में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि, उनकी अगुवाई में नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी मनोज वर्मा, अंकुर जायसवाल, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, राघवेंद्र वर्मा, नूरुल हसन सभासद, आशुतोष सिंह समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महराजगंज के सभी 10 वार्डों में चिन्हित किए गए गरीब, असहाय लोगों के घर-घर जाकर सोनिया गांधी के द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री किट गरीबों को प्रदान की गई।
विदित हो कि, खाद्य सामग्री किट वितरण करने के उपरांत कांग्रेसियों ने गरीब असहाय और पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि, यह सहायता कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार जारी रहेगी।

0 टिप्पणियाँ