महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मदनिया गांव में घरेलू विवाद में किसी बात से नाराज होकर एक 35 वर्षीय विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर देर रात परिजन उसे सीएससी लेकर आए, जहां पर हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
     आपको बता दें कि, गांव निवासी फूलचंद की पत्नी मायावती देर रात घर में किसी बात को लेकर पति से नाराज हो गई, और उसने घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, कुछ ही क्षणों में उसकी हालत बिगड़ने लगी।
     तो परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज आए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत और बिगड़ते देख एंबुलेंस से रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ