रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से समूचा विश्व दहल उठा है। सुपर पावर अमेरिका, चाइना, फ्रास, इटली, स्पेन, जापान जैसे राष्ट्रों के साथ ही भारत में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के संक्रमण एवं लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़ों से हर किसी में कोरोना वायरस का खौफ दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें कि, कोरोना फाइटर्स डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, पत्रकार , समाचार पत्र वितरक, सफाई कर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे हैं। गुरुवार को शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर शिवगढ़ कस्बे के रहने वाले समाजसेवी भगवती प्रसाद गुप्ता, शालू गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनोज गुप्ता ने कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे कोरोना फाइटर्स पत्रकार बृजेश कुमार शुक्ला, अनंत सिंह, रामजी जायसवाल, बृजेंद्र कुमार पांडेय, अंगद राही, विपिन कुमार पाडेय एवं ड्यूटी पर तैनात एसआई रामकृपाल सिंह, एसआई राज किशोर मिश्रा, महिला कांस्टेबल मीनू, मनोज कुमारी सहित दर्जनों पुलिस कर्मियों के साथ ही समाचार पत्र वितरक दिलीप कुमार पांडेय, आदित्य त्रिवेदी, सोनू सहित लोगों को सुरक्षा कवच के रुप में गमछा, सैनिटाइजर, साबुन देकर सम्मानित किया।
युवा समाजसेवी शालू गुप्ता ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई कर दी है। लोग अपने घरों में सुरक्षित और स्वस्थ रहें, जिसके लिए कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मी दिन रात सभी की सुरक्षा करने के साथ ही लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही हैं।
वहीं पत्रकार अपनी जान की परवाह किए बगैर विभिन्न माध्यमों से पल-पल की अपडेट एवं सूचनाएं लोगो तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ