हर गरीब जरूरतमंद को भोजन कराएगी नगर पंचायत महराजगंज प्रभात साहू।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: चारों ओर कोरोनावायरस के बचाव की चर्चा और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए सोमवार को महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित मां जसवंत्री देवी मंदिर प्रांगण में गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले, हर जरूरतमंद के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर बगैर दिन रात की प्रवाह किए हुए सेवा में तत्पर रहने वाले नगर पंचायत चेयरमैन सरला साहू के पति जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू की दरियादिली की चर्चा का शोर एक बार फिर क्षेत्र में चहुं चोर है।
     आपको बता दें कि, आज सोमवार दूसरे दिन दोपहर के भोजन को कस्बे के जसवंत्री देवी प्रांगण में प्रभात साहू ने अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार के साथ मिलकर जनता किचन में तहरी का जरूरतमंदों को भोजन कराया। जिससे क्षेत्र की जनता का मन प्रफुल्लित हो उठा। उसे अब विश्वास हो चला है कि, भाजपा नेता प्रभात साहू के रहते हुए लाकडाउन के दौरान क्षेत्र का कोई भी गरीब बेसहारा और जरूरतमंद भूखा नहीं सोएगा। जिसकी चर्चा क्षेत्र में चारो ओर हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ