कांग्रेस के पूर्व विधायक द्वारा पत्रकारों वितरित किया गया सेनेटाइजर व मास्क।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: लॉकडाउन के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर समाचार संकलन कर रहे पत्रकारो को कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक सिंह के द्वारा भेजे गए सेनेटाइजर व दो-दो मास्क वितरण किया गया।
    आपको बता दें कि, सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक सिंह के द्वारा भेजे गए सैनिटाइजर और मास्क को कांग्रेसी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा पत्रकारों को सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए वितरण किया गया। माक्स वितरण के दौरान ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि, डलमऊ कस्बे के पत्रकार निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता करते है। जिन्हें कांग्रेस परिवार की ओर से हमेशा से ही सराहना की जाती रही है।
      इस दौरान पदमधर सिंह, अशोक सिंह, संजय श्रीवास्तव, विनोद प्रताप सिंह, राकेश त्रिपाठी, रामनिवास वैश्य, रज्जन लाल, राकेश जयसवाल, देवेश सिंह, गिरजा शंकर त्रिपाठी,  सीनियर पत्रकार शिवम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ