गेहूं खरीद का बीडीओ ने लिया जायजा।। Raebareli news ।।

सहकारी संघ शिवगढ़ का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: गेहूं खरीद के लिए शिवगढ़ क्षेत्र में सहकारिता विभाग की ओर से बनाए गए खरीद केंद्रों में से  सहकारी संघ शिवगढ़ का खण्ड़ विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव अभिषेक सिंह, एडीओ पंचायत जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। 
     आपको बता दें कि, शुरू हुई गेहूं की खरीद का जायजा लेने पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, गेहूं की खरीद में किसानों के साथ किसी प्रकार की गड़बड़ी एवं सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।    
      विदित हो कि, शिवगढ़ क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए सहकारिता विभाग की ओर से सहकारी संघ शिवगढ़, साधन सहकारी समिति बैंती व पीसीएफ रानीखेड़ा को गेहूं खरीद केंद्र बनाया गया है। खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह बताया कि, सहकारी संघ शिवगढ़ का लक्ष्य 5000 कुन्तल है। आज से गेहूं की खरीद शुरू हुई है, केंद्र प्रभारियों को टोकन के हिसाब से गेहूं की खरीद करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ