क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने लिया लॉकडाउन का जायजा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ पहुंचे महराजगंज क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने लॉकडाउन का जायजा लिया। जिसके पश्चात शिवगढ़ थाने पहुंचे क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने शिवगढ़ थाना अध्यक्ष राकेश सिंह व उप निरीक्षकों के साथ बैठक की। 
     आपको बता दें कि, बैठक में पेंडिंग पड़ी विवेचनाओं के संबंध में उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि, विवेचनाओं में तेजी लाएं। वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर विधिक कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए।
       विदित हो कि, लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में शिवगढ़ थाने में अब तक कुल 7 मामले पंजीकृत हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ