भाजपाइयों ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि शोक में डूबा पूरा महराजगंज क्षेत्र।। Raebareli news ।।

सीएम योगी के पिता के निधन से शोक में डूबा शिवगढ़ क्षेत्र
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। महाराजगंज क्षेत्र के भाजपा नेताओं में वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, रमेश अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामशंकर चौधरी, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, कुशल व्यवसाई शैलेंद्र साहू उर्फ राहुल, वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडेय, प्रेस क्लब संरक्षक, वरिष्ठ पत्रकार व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव सहित शिवगढ़ क्षेत्र के भाजपा नेताओं में, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह, शरद सिंह, नंदकिशोर तिवारी, दिनेश सिंह भदौरिया, रामेश्वर सिंह उर्फ मुनाम सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि विनय वर्मा, पंकज मिश्रा, ललित तिवारी सहित लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
      आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। विदित हो कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। लीवर और किडनी में समस्या बढ़ने के कारण जिन्हे 13 मार्च को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन, मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण रविवार देर रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। रविवार को जिनकी डायलिसिस हुई थी।
     आनंद सिंह विष्ट को एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती किया गया था। जिनका गेस्ट्रो विभाग के डॉ0 विनीत आहूजा की टीम इलाज कर रही थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। 
     आनंद सिंह विष्ट वन विभाग से रिटायर हुए थे। आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के पंचूर गांव के रहने वाले थे। वे वन विभाग में रेंजर थे। कोरोना संकट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नही हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ