पैरों से लाचार बुजुर्ग दिव्यांग महिला की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल
रजनीकांत अवस्थी
लखनऊ: जरूरतमंद लोगों को राशन, भोजन और हरसंभव मदद पहुँचाने के लिये बाल चौपाल आनंद भोग मुहिम के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा ने ग्राम-नटकुर सरोजनी नगर क्षेत्र में रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग दिव्यांग महिला राम दुलारी को 15 दिन का राशन देकर मानवता की सच्ची मिसाल पेश की।
आपको बता दें कि, रामदुलारी पैरों से चलने में लाचार है और उसकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है। पेट की भूख की खातिर उसे गाँव में घर घर भटकना पड़ता है। ऐसे हालात में उसे कभी कभी भूखा भी रहना पड़ता है। किसी व्यक्ति द्वारा जानकारी मिलने पर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने राशन पैकेट में आटा, चावल, दाल, छोले, मटर, चीनी, चाय पत्ती, तेल, नमक, सब्जी मसाला, सेवई, प्याज, आलू , कद्दू, लौकी, बिस्कुट आदि सामान बुजुर्ग माँ को दिया गया।
मुहिम संयोजक बाल चौपाल, संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व, रीना पाण्डेय मिश्रा, आनंद कृष्ण, रोहन तिवारी ने गाँव व आस पास रहने वाले 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट प्रदान किया। बुजुर्ग दिव्यांग राम दुलारी ने शुक्रिया अदा करते हुए सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व को खूब दुआएं दी।

0 टिप्पणियाँ