रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से ग्रामीणों को बचाने के लिए महिला प्रधान अनुपमा तिवारी ने बीड़ा उठाया है।
आपको बता दें कि, शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरी की महिला प्रधान अनुपमा तिवारी ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए पूरी तरह सजग हैं। पिपरी ग्राम प्रधान अनुपमा तिवारी ने मुहिम चलाकर अब तक 2,000 से अधिक लोगों को मास्क बांट चुकी। यही नहीं गांव को कोरोना महामारी से बचाने के लिए पीठ पर स्प्रे मशीन टांगकर कोरोना फाइटर्स सफाईकर्मी कांति देवी के साथ गांव को सैनिटाइज करने निकल पड़ी हैं। जिनके इस कार्य की खूब सराहना हो रही है। जो गली मोहल्लों के साथ घर-घर जाकर सैनिटाइजेशन कर रही हैं।
इस दौरान प्रधान अनुपमा तिवारी ग्रामीणों से लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता का संदेश देती नजर आई। ग्राम प्रधान अनुपमा तिवारी ने कहा कि, हम सबको मिलकर कोरोना के विरुद्ध जंग लड़नी है। हम सब मिलकर कोरोना से जंग जीतेंगे।
प्रधान अनुपमा तिवारी के इस कार्य में उनके पति पूर्व प्रधान नंदकिशोर तिवारी बराबर हाथ बंटा रहे हैं। विदित हो कि, पूर्व प्रधान नंदकिशोर तिवारी वर्ष 2006 में स्वच्छता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। प्रधान अनुपमा तिवारी अपने पति के पगचिन्हों पर चलकर गांव को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाना चाहती हैं। गांव में सैनिटाइजेशन कर रही है।
प्रधान अनुपमा तिवारी, सफाई कर्मी कांति देवी का पूर्व प्रधान नंदकिशोर तिवारी, ग्राम रोजगार सेवक अशोक कुमार, आशा बहू सुषमा, ममता, राजकुमारी, फूलमती, सुखदेवी, शिवकुमारी, सरोज, मंगल, संतोष,सुखई सहित लोग सहयोग करते नजर आए।

0 टिप्पणियाँ