रायबरेली पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ महिला सहित चार को किया गिरफ्तार, एक फरार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: क्षेत्र के कन्नांवा गांव में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
      आपको बता दें कि, थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली थी कि, क्षेत्र के ग्राम तकिया मजरे कन्नांवा में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस बेच रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर वह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खुलवाने के बाद घर के पीछे बनी कोठरी खोल कर उन्होंने देखा तो वहां पर प्रतिबंधित मांस कटा पड़ा था, और वहां पर कुछ संदिग्ध लोग मौजूद थे।
      उनसे जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस धंधे में लिप्त होने की बात बताई। सभी को तत्काल पकड़ कर थाने लाया गया। पकड़े गए लोगों के पास से संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई, तो बरामद मांस प्रतिबंधित पाया गया।
     उन्होंने बताया कि, इस धंधे में लिप्त एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सलीम, रिजवान, मेराज तथा कनीज निवासी गढ़ ग्राम तकिया मजरे कन्नांवा शामिल है। वहीं एक व्यक्ति बकरीदी नाम का मौके से फरार हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ