रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: चुरूवा टोल प्लाजा पर आने जाने वाले लोगों के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह दउवा तथा बछरावां प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों प्रवासी मजदूरों तथा राहगीरों को पूड़ी, सब्जी, मिठाई, फल वितरित किया गया।
आपको बता दें कि, चुरुवा टोल प्लाजा पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह दउवा की ओर से रविवार को आयोजित भंडारे में बछरावां प्रेस क्लब के अध्यक्ष कंचन द्विवेदी, महामंत्री आशीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित अवस्थी तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी पत्रकार ललित चौधरी, अंकुर चौधरी, सर्वेश मिश्रा, शुभम मिश्रा, मनोज मिश्रा ने सहयोग करते हुए सड़क पर भूखे प्यासे चल रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी व मिष्ठान की व्यवस्था कराई गई।
कई प्रांतों से आ रहे प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगों ने कहा कि, जिस प्रकार यहां के भंडारे में खाने पीने की व्यवस्था की गई है। वह और कहीं देखने को नहीं मिली है। सभी राहगीरों ने भंडारे की प्रशंसा करते हुए कहा कि, इस विपदा में आप लोगों ने भोजन की व्यवस्था की है। वह सराहनीय है।
विदित हो कि, लगातार चल रहे इस भंडारे में क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने अपना सहयोग देते हुए इसे लगातार चलाने का फैसला लिया है। जिससे भूखे प्यासे लोगों को खाने पीने की दिक्कत ना हो सके।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह राम जी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय दउवा, प्रमोद शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर, अनुपम शुक्ला, चुरुवा गांव के प्रधान कुन्नी सिंह, अमन सिंह दउवा, मित्तल तिवारी सहित भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने सहयोग किया।

0 टिप्पणियाँ