रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: संपूर्ण लाक डाउन थ्री के अंतिम दिन भी नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे जनता किचन में लोगों की अच्छी खासी तादाद देखी गई। लोगों ने यहां भोजन करके जनता किचन की व्यवस्था की जमकर सराहना की। इस मौके पर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने अपने हाथों द्वारा भोजन परोस कर वितरित किया।
आपको बता दें कि, श्री साहू ने भोजन वितरण के उपरांत कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में जरूरतमंदों गरीबों को निशुल्क भोजन कराने के निर्देशों के तहत पूरे देश में भोजन सामग्री का वितरण कराया जा रहा है, और उसी के तहत महराजगंज में प्रारंभ में तो 19 दिन उन्होंने अपने पास से सैकड़ों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया है। बाद में जनता किचन नगर पंचायत द्वारा संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि, जनता किचन में भोजन की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा गया है। लोगों को कभी दाल चावल रोटी सब्जी कभी पूड़ी खीर तो कभी कढ़ी चावल और कभी कोफ्ते भी परोसे गए हैं। आमतौर पर लोगों ने भोजन की क्वालिटी पर संतोष जताया है।
श्री साहू ने आगे कहा कि, गरीबों जरूरतमंदों की सेवा करने में उन्हें काफी संतुष्टि मिलती है। यह प्रेरणा उन्हें अपने पिता लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता और माता राजकुमारी साहू से मिली है। वह अपने बच्चों को भी यही संस्कार दे रहे हैं।
उन्होंने आशा जताई है कि, भारत कोरोना महामारी पर विजय हासिल करके रहेगा और सारी स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के चौमुखी विकास के साथ ही साथ भारत को विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किए गए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की भी सराहना की है।
श्री साहू ने कोरोना महामारी के दौरान विपक्षी दलों कांग्रेस सपा-बसपा द्वारा की जा रही राजनीति को घटिया राजनीति की संज्ञा दी, और कहा कि, इन दलों के नेताओं को राजनीति बंद करके समाज के हित में काम करना चाहिए जिससे देश अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। उन्होंने हैरत जताया कि, कांग्रेस के नेता, तो बातें बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन धरातल पर कोई काम जनहित में कभी नहीं करते।
जनता किचन में भोजन वितरण के दौरान धर्मेंद्र वर्मा, रवितोष त्रिपाठी, विजय धीमान, नूरुल हसन, विनीत वैश्य सहित नगर के सभी सभासद मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ