युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कम्प

रजनीकांत अवस्थी
मोहनलालगंज/लखनऊ: ग्राम खुजौली एवं ग्राम पंचायत बलिया खेड़ा के मध्य क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति की सर कटी लाश एक छोटे से तालाब के किनारे मिट्टी से दबी हुई मिली, एवं हाथ बाहर दिख रहा था। धड़ से सिर गायब था, जो कि लगभग एक किलोमीटर दूर ग्राम खोजेहटा के पास मिला। 
     आपको बता दें कि, मोहनलालगंज इंस्पेक्टर गाउदीन शुक्ला ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, एवं छानबीन तथा शव की शिनाख्त जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ