रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सीतापुर से प्रतापगढ़ जा रही रोडवेज बस लखनऊ - प्रयागराज नेशनल हाईवे पर स्थित हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवाड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बस चालक अनुज कुमार निवासी प्रतापगढ़ व विनोद कुमार यादव निवासी इलाहाबाद सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि, पीआरबी 1753 से क्षेत्र भ्रमण कर रहे प्रभारी करन सिंह, सब कमांडर सुनील कुमार, चालक वीर बहादुर सिंह ने दोनों घायलों को आनन- फानन में बस से बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि, बस में सिर्फ दो ही लोग सवार थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

0 टिप्पणियाँ