रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब की पेटियां एवं छोटी बोतलें चोरी करके लॉकडाउन में महंगे दामों में बेचने वाले दो अभियुक्तों को शिवगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध शिवगढ़ पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से चोरी की शराब से संबंधित 4800 रुपए नगद बरामद किए हैं।
आपको बता दें कि, अभियुक्त शिव प्रकाश मौर्य पुत्र रामनरायन मौर्य निवासी पुराना पिक्चर हॉल निकट कस्बा शिवगढ़, थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली व जयप्रकाश साहू पुत्र धनीराम निवासी निकट एसबीआई बैंक हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को उपनिरीक्षक रामकृपाल सिंह, आरक्षी मनमोहन सिंह, प्रदीप कुमार,महिला आरक्षी नीतू ने मुखबिर की सूचना पर शिवगढ़ कस्बे से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर अभियुक्त जयप्रकाश साहू ने बताया कि, वह उसी दुकान का सेल्समैन है और शिवप्रकाश मौर्य उसका दोस्त है। दोनों ने एक राय कोकर बताया कि, उन दोनों ने मिलकर शराब की दुकान से कुछ पेटियां व छोटी बोतलों को चोरी की थी।
लॉकडाउन में शराबबंदी के चलते चोरी की शराब अधिक दामों पर बेचकर काफी रुपए कमाए। बिक्री से प्राप्त रुपयों को दोनों ने बराबर बांट लिया, जिसमें से काफी रुपए खर्च कर दिया है।
शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, दोनों अभियुक्तों के पास से 4800 रुपए बरामद हुए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ