मिर्जापुर । कोरोना के साथ मैच खेलते हुए जहाँ DM श्री सुशील कुमार पटेल मैन आफ द सीरीज का खिताब एवं ADM श्री यूपी सिंह मैन आफ द मैच का स्थान अर्जित किए हुए है वहीं नाट आउट बल्लेबाज के रूप में रहकर नगर मजिस्ट्रेट श्री जगदंबा सिंह अपनी बढ़त बनाए हुए है । रविवार को वे पुनः 18 शतक लगाने के लिए रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के बाहर 1800 यात्रियों को बस पर बैठाने के लिए जबरदस्त भागदौड़ करते देखे जा रहे हैं । यह दीगर बात है कि वे गलत बसों पर सवार लोगों के लिए विराट कोहली भी बन जा रहे हैं ।
शनिवार को कड़ी धूप में हुई उनकी परीक्षा पर विंध्यधाम की मां जगदंबा दयालु हुई । रविवार को प्लेटफार्म के बाहर के पूरे क्षेत्र को छायादार कर दिया गया है।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।
शनिवार को कड़ी धूप में हुई उनकी परीक्षा पर विंध्यधाम की मां जगदंबा दयालु हुई । रविवार को प्लेटफार्म के बाहर के पूरे क्षेत्र को छायादार कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ