विभिन्न संगठनों ने फीस माफी का किया स्वागत।। Raebareli news ।।

आदर्श बाल विद्या मन्दिर एवं गोल्डन बर्ड पब्लिक स्कूल ने फीस माफी का किया एलान
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: देश में फैली वैश्विक महामारी ने लोगों की दिनचर्या में कई तरह के बदलाव किये, देश की जनता भी अपने मजबूत इरादों से इसका जवाब दे रही है, हालाँकि उनके सामने समस्यायें तो बहुत आयीं, लोगों को खाने के एक-एक दाने तक के लिए मोहताज होना पड़ा, पैसों की कमी के कारण लोग अपना इलाज नहीं करा पाये, पैसों के अभाव के कारण ही बच्चों को घर में शिक्षा ग्रहण करने में विषम परिस्थितियों से रूबरू होना पड़ा, तो वहीं जनता के दर्द में नमक छिड़कन का काम शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा के माफियाओं ने किया।
      आपको बता दें कि, शिक्षण संस्थायें लाकडाउन के दौरानं मोबाइल पर मैसेज भेजकर बच्चों की फीस जमा करने हेतु जबरन दबाव बनाते रहे, शिक्षण संस्थाओं के इस रवैये से अभिभावक गम्भीर रूप से सदमें में आ गया। अभिभावकों का कहना था कि, विद्यालय हम अभिभावकों से प्रत्येक वर्ष रिएडमीशन के नाम पर पैसे लेकर अकूत सम्पत्तियों के स्वामी बनें है, जब आज देश के सामने गहरा संकट है, और देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ एवं न्यायप्रिय जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने भी फीस जमा करने हेतु विद्यालयों को दबाव न बनाये जाने हेतु निर्देशित भी किया है। फिर भी विद्यालय अनैतिक रूप से दबाव बनाकर हमारी जान के दुश्मन बन गये हैं। 
      इसी बीच यह खबर आयी कि, अभिभावकों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मानवता की मिशाल पेश करने वाले आदर्श बाल विद्या मन्दिर लहेंगा छतोह रायबरेली एवं गोल्डन बर्ड पब्लिक स्कूल खीरों रायबरेली ने तीन माह की फीस माफ करने का एलान किया, तो अभिभावकों के आँखों में खुशी के आँसू स्पष्ट देखने को मिले। रायबरेली जनपद में फीस माफ किये जाने की आवाज कई संगठनों द्वारा उठायी गयी, जब उन्हें इसकी जानकारी हुई, तो उन्होनें विद्यालय प्रबन्ध तन्त्र को बधाईयाँ दी।  
      विद्यालय परिवार को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से असपा जिलाध्यक्ष शशांक सिंह राठौर, उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा, व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंह, रायबरेली मोटर ट्रान्सपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष रामू दादा, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष भौमेश कुमार स्वर्णकार, केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्द्रमोहन सिंह, प्रसपा जिलाध्यक्ष रज्जू खान, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओ0 पी0 यादव, धोबी समाज के राष्ट्रीय नेता कमलेश चैधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता पं0 राघवेन्द्र मिश्र, पूर्व प्रधान अशोक कुमार मिश्रा, सिन्धु समाज के अध्यक्ष सन्तोष चैनानी, संगम के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द चैधरी, कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, मौर्या समाज के अध्यक्ष के0 के0 मौर्या, सुखमनी साहब सोसाइटी अध्यक्ष सरदार सुरेन्द्र सिंह मल्होत्रा, चैरसिया महासभा के अध्यक्ष वैभव चैरसिया रहे।  सभी ने एकमत में कहा कि, फीस माफ करने वाले शिक्षण संस्थान बधाई के पात्र है, जनपद के अन्य शिक्षण संस्थानों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ