चाक-चौबंद व्यवस्था से प्रसन्न दिखे प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कस्बे के चंदापुर रोड पर स्थित कान्हा पशु आश्रय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव पशुधन विकास, दुग्ध विकास और मत्स्य विभाग भुवनेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  व्यवस्था चाक-चौबंद मिली। जिस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार ने अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू को ऐसे ही कार्य करते रहने के निर्देश दिए।
      आपको बता दें कि, आज दिन में 11:00 बजे महराजगंज नगर पंचायत द्वारा चंदापुर रोड पर बनाया गया कान्हा पशु आश्रय केन्द्र का प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास और मत्स्य विकास विभाग भुवनेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बारीकी से हकीकत परखी, तो वहीं मौजूद अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार से पूछा कि, जानवरों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है, जिस पर अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि, पशु चिकित्सक प्रतिदिन आते हैं, और जानवरों का मेडिकल परीक्षण करते हैं, तथा पानी व खाने-पीने की भी समुचित व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। वहीं इस मौके पर मौजूद प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार ने गायों को गुड़ व केला खिला कर स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। 
     इस मौके पर पशुपालन विभाग के उप निदेशक आरपी सिंह, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी व डॉक्टर अजय कनोजिया पशुधन प्रसार अधिकारी अमित मिश्रा व अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद, भारत लाल आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ