प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा धीरनपुर निवासी बाबुन पुत्र रघुवीर के घर में मंगलवार को अज्ञात कारणों की वजह से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक गरीब का आशियाना जलकर खाक हो गया। खबर लिखे जाने तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
आपको बता दें कि, परिजनों के मुताबिक हजारों रुपए कीमत के गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि, जिस समय गरीब के घर में आग लगी थी, उस समय घर के लोग बाहर थे। नहीं तो इस अग्निकांड में बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं खबर लिखे जाने तक शासन का कोई भी आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

0 टिप्पणियाँ