आपसी विवाद में पांच लोग घायल,इलाज के दौरान एक की मौत।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बरगदहा मजरे कठगर गांव में बीते सोमवार को देर शाम मकान के सहन में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में एक पक्ष से घायल पांच लोगों में से गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
     आपको बता दें कि, सेवानिवृत्त रेल कर्मी अधेड़ की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, और मृतक के पुत्र द्वारा डलमऊ कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के 3 लोगों के विरुद्ध मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने और इलाज के दौरान मौत हो जाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
      वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी कोतवाली में मृतक के साथ उनके दो पुत्रों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने आदि के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
    विदित हो कि, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बरगदहा मजरे कटगर ग्राम निवासी सुनील कुमार ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि, बीते सोमवार की देर शाम पड़ोसी राजपाल द्वारा दरवाजे के सहन पर बनाई गई दीवार को हटाने के लिए कहा गया, तो राजपाल ने अपने भाई सुंदरलाल और  प्रदीप कुमार के साथ जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से कैलाश हमला करते हुए पिता तारा प्रसाद, माता प्रमिला, बहन शीलू और भाई रमेश के साथ स्वयं सुनील कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें तारा प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान तारा प्रसाद उम्र लगभग 55 वर्ष की मौत हो गई।।  
       मामले में कोतवाली प्रभारी डलमऊ श्रीराम ने बताया कि, मृतक के पुत्र सुनील कुमार की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ