अग्रणी व्यवसाई व समाजसेवी शशिकांत मिश्रा ने प्रवासी कामगारों के लिए आयोजित किया शिविर।। Raebareli news ।।

सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर वितरित कराया जा रहा है भोजन व अन्य सामग्री
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां क्षेत्र के अग्रणी व्यवसाई जाने माने समाजसेवी शशिकांत मिश्रा ने बाहर से वापस लौट रहे कामगारों को टोल प्लाजा पर वाहन रोक-रोक कर सैकड़ों प्रवासियों के लिए विशाल शिविर का आयोजन कर सबको भोजन कराने का कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें सुबह से ही प्रवासियों का ताता लगा हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि, यह भगवान की प्रेरणा है कि, वे दूर दूर से आ रहे अपने भाइयों की परेशानी में योगदान कर रहे हैं। इससे उन्हें आत्म संतुष्टि मिल रही है।
     आपको बता दें कि, हमारे संवाददाता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, तो यहां पर पूड़ी, सब्जी, चावल, छोला का वितरण तो हो ही रहा था, लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर बड़े ही इत्मीनान से भोजन ग्रहण कर रहे थे। वहीं श्री मिश्रा ने प्रवासियों के साथ आए छोटे-छोटे बच्चों के लिए दूध, बिस्किट, हलवा का वितरण भी करवा रहे थे। इसके अलावा यहां मेडिकल कैंप की भी व्यवस्था थी, जिसमें लोगों से प्रशिक्षित डॉक्टर परेशानियां पूछ पूछ कर दवाएं भी वितरित कर रहे थे।
    विदित हो कि, अग्रणी व्यवसाई शशिकांत मिश्रा के साथ नवयुवकों की भारी भरकम टोली जिसमें सतीश सिंह, दुजेश शुक्ला, मनोज मिश्रा उर्फ नंगू तथा अन्य साथी बड़े ही उत्साह के साथ आगंतुक प्रवासियों को भोजन करा रहे थे, और उनसे कष्टों के बारे में जानकारी भी ले रहे थे।
     प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, अब तक हजारों कामगार इस शिविर में भोजन व अन्य सुविधाएं ग्रहण कर चुके हैं। यह कार्यक्रम निर्बाध गति से चलता रहेगा। शशिकांत मिश्रा के इस प्रयास की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ