उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर आरपी मिश्र के समर्थन में अध्यापकों ने की बैठक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन के एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में अध्यापकों द्वारा एक बैठक आहूत की गई। बैठक के आयोजनकर्ता राजा जितेंद्र सिंह इंटर कॉलेज अटरा के प्रधानाचार्य अंजनी कुमार शर्मा द्वारा आयोजित कराई गई। जिसमें बछरावां विकासखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कर्मठ ईमानदार जुझारू प्रत्याशी डॉक्टर आरपी मिश्र को विधान परिषद सदस्य चुनने की अपील भी की गई। जिसका सभी शिक्षकों ने समर्थन किया और बैठक में अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर आरपी मिश्र ने इस कोरोना संक्रमण काल में भारी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति पर आभार जताया।
     आपको बता दें कि, आरपी मिश्र ने कहा कि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा द्वारा सरकार से वित्तविहीन स्वपोषी शिक्षकों के लिए निरंतर संघर्ष कर उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का भरसक प्रयास अनवरत किया जा रहा है, और डॉक्टर आरपी मिश्र ने 3 लाख वित्तविहीन शिक्षकों के कोरोना वायरस में प्रदेश सरकार से 10 हजारों रुपए प्रतिमा भारण पोषण के लिए अनवारत मांग की जा रही है। 
     संगठन द्वारा और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सरकार से शिक्षकों के हितों और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सदन में आवाज उठा कर विरोध प्रदर्शन करना और वित्तविहीन स्वपोषी शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करना, जबकि सरकार की मंशा ठरकी वित्तविहीन शिक्षक संघ के अस्तित्व को समाप्त करने की योजना चलाई जा रही है। अगर हम शिक्षक इस विधान परिषद चुनाव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ को मजबूती न दे कर दलगत राजनीति, क्षेत्र बाद, जातिवाद के चक्कर में पड़ गए, तो शिक्षक विरोधी सरकार शिक्षकों का दमन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
     अभी कोरोना संक्रमण काल में जिस तरह शिक्षकों के  सुविधाओं में कटौती की है। आने वाले समय में सरकार की मंशा है कि, सन 1971 की वेतन नियमावली को लागू भी किए जाने की योजना भी बनाई जा रही है। अगर हम सभी शिक्षक मजबूती से इस विधान परिषद सदस्यों को जिता कर सदन में पहुंचाते हैं, तो शिक्षकों के हितों का सरकार बाल बांका भी नहीं कर पाएगी।
      इस बैठक में गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, सेहगों सिंह इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिव कुमार पांडे, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद वर्मा, राम सागर वर्मा, बद्री विशाल, हरिनारायण अवस्थी, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, घनश्याम मौर्य आदि शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ