रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मेरे प्रत्येक चुनाव में अमावां विकासखंड की जनता ने जिस तरह से आशीर्वाद देकर इस लायक बनाया है, ताकि, रायबरेली जिले का चहुमुखी विकास कर सकूं। आप सभी जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि, आप सभी के सहयोग से अमावा विकासखंड क्षेत्र में विकास की अविरल धारा बहेगी। यह उदगार अमावा छेत्र के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा करने के उपरांत रायबरेली जिले के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए है।
आपको बता दें कि, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी तूफानी दौरा के दौरान हनुमंत सिंह का पुरवा, बहादुर नगर, बसालत नगर सहित दर्जनों गांव का तूफानी दौरा कर विकास कार्यों की हकीकत परखी। तो वहीं क्षेत्र के भेरु सिंह का पुरवा गांव में पूर्व प्रधान दीपू सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राज सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय राज सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार चौरसिया, पहरेमऊ प्रधान अशोक ने अपने जनप्रिय एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का 21 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, आप सभी के क्षेत्र का निवासी हूं। यहीं से पढ़ लिखकर पला बढ़ा हूं। आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि, आपका बेटा दिनेश प्रताप सिंह अमावा विकासखंड क्षेत्र में विकास की अविरल धारा वह आएगा।
इस मौके पर डॉ सुरेश यादव, सत्रोहन पांडे, दल बहादुर, जगन्नाथ, हनुमान यादव, प्यारा, फूलमती, रामावती, आदर्श, विकास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ