बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश बाबू तिवारी की अध्यक्षता में जनसंघ संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
आपको बता दें कि, भाजपा नेता पंकज मिश्रा ने कहा कि, "आजाद देश की एकता एवं अखण्डता के लिए प्रथम बलिदानी योद्धा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्याम प्रसाद मुखर्जी रहे। वहीं पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक पूर्व प्रधान सराय छात्रधारी विष्णु कुमार गोस्वामी ने कहा कि, डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत को पहचान दिलाने में अपने जीवन का त्याग और बलिदान किया है, इन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज फलीभूत हो रही है।
शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक रामशरण यादव ने कहा कि, एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नही चलेंगे का नारा देकर जम्मू काश्मीर के सर्वागीण विकाश हेतु धारा 370 और 35A को समाप्त करने की प्रेरणा दी। जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में फलीभुत हुई।अध्यक्षता कर रहे राकेशबाबू तिवारी ने कहा कि, तीन पीढ़ियों के त्याग और बलिदान की बदौलत भारतीय जनता पार्टी आज इस मुकाम पर खड़ी है।जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने साकार किया है।
इस अवसर पर शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ0 जीबी सिंह, संजीव चतुर्वेदी, लाल बाजपेई, सुरेंद्र मिश्रा, बाल कुमार चौरसिया, अजय कुमार पांडे, ललित तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ