सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी सौंपी है सब के सहयोग से शत-प्रतिशत पूरा करूंगा-ई0 वीरेंद्र यादव।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: समाजवादी पार्टी ने सदैव किसानों, मजदूरों, दलितों, शोषितों के न्याय के लिए संघर्ष किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है, उसका मैं सभी कार्यकर्ताओं वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों एवं नेतागणों के सहयोग से शत-प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करूँगा, यह उद्गार समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ई0 वीरेन्द्र यादव ने जिला पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह के अवसर पर व्यक्त किए है।  
     आपको बता दें कि, जिला पार्टी कार्यालय में निवर्तमान अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व जिला महासचिव मो0 इलियास ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मन्त्री/विधायक डा0 मनोज कुमार पाण्डेय, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक आशा किशोर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्व विधायक श्याम सुन्दर भारतीय, पूर्व मन्त्री सुरेश पाण्डेय, शीला सिंह ने स्वागत किया और सदैव नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का साथ देने का वचन भी दिया। 
      पार्टी कार्यालय में डी0पी0 पाल, पूर्व अध्यक्ष रामदेव यादव, ओ0पी0 यादव एडवोकेट, मुकेश रस्तोगी, राजेन्द्र यादव, शशि यादव, मेहरबान यादव, नरेन्द्र सिंह, बुधेन्द्र सिंह, मिश्री लाल चैधरी, सतीश पाण्डेय (नीलू), अरशद खान, चन्द्रराज पटेल, रामे यादव, शमशाद अहमद, माताफेर सिंह, रज्जन यादव, आई जावेद, शिवमूर्ति सिंह राना, रंजीत यादव, धर्मेन्द्र यादव, विनोद यादव, जितेन्द्र मौर्या, मो0 साहिल, सुरेश पटेल, शिवशंकर चैधरी, जे.पी. यादव, बबलू यादव, शकील मंसूरी, दादा देवराज यादव, छविनाथ यादव, शिवकुमार यादव, विनोद यादव, रामेश्वर यादव, राम किशोर पुजारी, रामबाबू गुप्ता चेयरमैन लालगंज, विक्रान्त अकेला, जे.पी. यादव गुरू जी, इल्तेफाज हुसैन, अकरम एडवोकेट, अखिलेश माही, शिव बहादुर फौजी, बबलू लोधी, अमित यादव, तूफान सिंह, अरविन्द चैधरी, सौरभ यादव, फहीम सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ