कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह के कार्यों की चारों ओर हो रही सराहना
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देशन पर महराजगंज कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को देसी तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देशन पर महराजगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह की सक्रियता के चलते एक बार फिर महराजगंज कोतवाली पुलिस अपने सराहनीय कार्यों के लिए सुर्खियों में है। चेकिंग के दौरान एक अपराधी को देसी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विदित हो कि, 25 जून 2020 दिन बृहस्पतिवार को महराजगंज कोतवाली पुलिस द्वारा गरीबगंज चौराहे के पास तकिया मोड़ के नजदीक वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी एक युवक को रोक कर वाहन चेकिंग में तलाशी ली गई, तो युवक सूरज पटेल पुत्र राम मिलन निवासी भैरमपुर थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 148/2020 धारा 325 आर्म्स एक्ट के तहत सूरज पटेल पुत्र राममिलन निवासी भैरमपुर थाना मिल एरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
सनद रहे कि, महराजगंज थाने में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह की सक्रियता के चलते क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हैं। विगत 15 दिन में हुए दो हत्याकांड के मामले में आनन फानन कार्रवाई करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल कर चुके, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह द्वारा लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके चलते क्षेत्र में आम जनमानस में कोतवाली प्रभारी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना हो रही है।

0 टिप्पणियाँ